मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा से भोपाल एवं इंदौर से जोड़ने वाली मुख्य ट्रेन पंचवेली एक्सप्रेस 14 दिन के लिए निरस्त कर दी गई है। वही इंदौर से भंडारकुंड तक चलने वाली पंचवैली एक्सप्रेस गाड़ी क्रमांक 19343 को शुक्रवार को 14 दिनों के लिए निरस्त कर दिया है ।यह ट्रेन 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी। जबकि छिंदवाड़ा से इंदौर तक चलने वाली ट्रेन क्रमांक व 19344 को 11 फरवरी से 24 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
