*खबर....* *भाजपा बटकाखापा मंडल की बैठक हुई सम्पन्न* बटकाखापा -सोमवार के दिन बटकाखापा रेस्टहाउस में प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त लोकसभा चुनाव के पूर्णकालिक विस्तारक श्री अशोक यादव के द्वारा बटकाखापा मंडल की बैठक ली गई।बैठक में संगठन की मजबूती एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जनता तक पहुँचाने की बात श्री यादव ने रखी और आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में भाजपा नेत्री कामिनी शाह,भाजपा ज़िला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी,रामनारायण परतेती,मंडल अध्यक्ष संतोष यादव,हरीश साहू,बंटी सोनी एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हर्रई छिंदवाड़ा
