आज 13 वा राष्ट्रीय मतदान दिवस है। इस साल की थीम है "वोटिंग बेमिसाल है, मैं अवश्य वोट देता हूं" प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को देश में मतदान दिवस मनाया जाता है। देश में लोकतांत्रिक नींव रखने के लिए जनता को मतदान करना बहुत जरूरी है। भारत में निर्वाचन आयोग आज 13वा मतदान दिवस मना रहा है। ज्ञात हो कि, 26 जनवरी 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था। और भारत के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों को मतदान करने का अधिकार है। जहां जनता से, जनता के लिए और जनता का शासन होता है। आज हमारे साथ शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष चन्द्रशेखर अम्बडकार ने विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
