श्रम,सेवा ,सहयोग के संकल्प के साथ रासेयो शिविर का समापन शिविर समापन पर हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ रासेयो शिविर का समापन रामाकोना- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना का जन स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता थीम पर आधारित जारी विशेष शिविर का गोद ग्राम उटेकाटा में सोमवार को समापन हो गया। शिविर के समापन अवसर पर स्वयं सेवकों सेविकाओं ने देशभक्ति एवं महिला सशक्तीकरण पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी जिसे सभी दर्शकों की ओर से खूब सराहा गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री विनोद तिवारी, नेहरू युवा केंद्र जिला संगठन श्री के के उरमालिया स्वयंसेवकों को शिविर की बधाई देते हुए शिविर में किए गए कार्यों को निरंतर जारी रखते हुए समाज कल्याण के साथ देश निर्माण की बात की जबकि श्री ने स्वयंसेवकों को शिविर में बताई गई बातों को अपने जीवन में उतार कर अपने व्यक्तित्व निर्माण की बात कही। । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम सरपंच राजू भानगे थे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तर्कशील विचार समिति के सचिव पी के एस गुर्वे ने करते हुए कहा कि कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास करना है और इस शिविर में यह उद्देश्य पूर्ण होता हुआ प्रतीत हो रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ,रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे एवं जिला संगठक डॉ वाय के शर्मा के निर्देशन तथा संस्था प्राचार्य आर डी भकने के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रकान्त नाचनकर कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में समस्त स्वयंसेवकों सेविकाओं को कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रकान्त नाचनकर ने श्रम,सेवा, सहयोग के का संकल्प दिलाया। और उन्हें जीवन पर्यंत इस संकल्प को लेकर सामाजिक कार्य करते हुए अपने व्यक्तित्व विकास करने की बात कही। शिविर प्रतिवेदन श्री नाचनकर ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि छात्र जीवन में अध्यापन के साथ सामाजिक दायित्व निर्वहन को समझाने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में 65 स्वयंसेवक सेविकाओं ने भाग लिया और गोद ग्राम उटेकाटा में नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण ,स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, ग्राम सर्वे, संत कुटी की सफाई , ग्राम पंचायत प्रांगण का सौंदर्यीकरण, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण से संबंधित विभिन्न जन जागरूकता के कार्य किए । शिविर संचालन में कार्यक्रम सहायिका राधिका चौधरी एवं वरिष्ठ स्वयंसेविका अश्विनी भास्कौरे , दल नायक महेश भक्ते, मयूर कामठे, कोमल बाविस्टाले, निहारिका सूर्यवंशी ,पल्लवी भक्ते, आंचल बोडखे, वैष्णवी धुंडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । स्वयंसेवक आंचल कामठे एवं निहारिका सूर्यवंशी ने शिविर के अनुभव साझा किए। इस अवसर पंचायती राज मास्टर ट्रेनर दिनकर पातुरकर, प्रधान पाठक रमेश कापसे वरिष्ठ शिक्षक एच जी बल्की, आकाश साहू उपस्थित थे।