आज 15 जनवरी 2023 मे भारतीय थल सेना दिवस की 75वी वर्षगांठ मना रहे हैं। जिसमें देश के वीर रणबांकुरो की शहादत पर गर्व करने का एक विशेष दिवस है। इस देश की रक्षा मे अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के प्रति श्रद्धाजंलिदी जाती है। 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश सेना से पूरी तरह मुक्त हुई थी। और पहले फील्ड मार्शल एम. करियप्पा पहले कमांडर इन चीफ के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य मे भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन सेना प्रमुख सेना के वीर जाबांजो ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले वीर सपूतों और देश के सर्वस्व बलिदान शहीद हुए उनकी विधवाओ को सेना पदक और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आज हमारे साथ (पूर्व वायुसैनिक) के. एस. सिगोतिया सर के साथ मोबाइलवाणी के माध्यम से विशेष बातचीत की।