मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों ट्रेनों की देरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं रविवार को भी पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से चली और 2 घंटे देरी से रवाना हुई ।पिछले एक सप्ताह से लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रविवार को ट्रेन सुबह 10:30 बजे छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची, जबकि इसका आने का समय सुबह 6:30 बजे का है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
