मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बादलों का डेरा रहने के साथ ही रुक रुक कर मुआवठे की बारिश हो रही है। बुधवार रात में तेज बारिश के बाद गुरुवार की शाम को कई स्थानों पर बहुत सारे भी पड़ी है। रबी फसल के लिए अमृत बनकर बरस रही मुआवठे की बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं ।वही बादलों की मौजूदगी चना और अरहर फसल में इल्ली का प्रकोप भी बढ़ रहे हैं। जिले में चौबीस घंटों के दौरान 6 मीमी औसत वर्षा की गई है। जिसके चलते बुधवार को न्यूनतम पारा भी 14.6 डिग्री दर्ज किया गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
