मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिन्दवाडा जिले के शासकीय कन्या विद्यालय में कराते प्रतियोगिता में ग्रेडिंग को प्रशिक्षण मे सहभागी हुए।जनजातीय कार्य विभाग द्वारा राज्य कराते मुख्यालय का दर्जा प्राप्त शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा में समग्र शिक्षा अभियान द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 3 माह का कराते प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत छात्राओं की कराते ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न हुई। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम के दिशा-निर्देशन एवं संस्था के प्राचार्य श्री बसंत कुमार सनोडिया के संयोजन में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की 300 छात्राओं ने सहभागिता करते हुये यलो बेल्ट ग्रेड से ब्राउन बेल्ट ग्रेड तक कराते की मूलभूत तकनीकियों सहित सेल्फ डिफेंस टेक्निक, किक-पंच, किक्स, काता और कुमिते का बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।