छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा जनपद पंचायत के सभागार में जनपद पंचायत अमरवाड़ा के सरपंच यूनियन का गठन किया गया। जनपद पंचायत के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बारा हीरा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री घनश्याम सिंह ठाकुर जी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश यादव और आभार धनपाल शा द्वारा किया गया
