मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत छिंदवाड़ा जिले के जनपद पंचायतों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन में म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में माह नवंबर में 20 से 26 नवंबर तक और माह दिसंबर में 5 से 8 दिसंबर तक प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक जिले की सभी 11 जनपद पंचायतों में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है । इसी कड़ी में जिले की जनपद पंचायत परासिया की ग्राम पंचायत कन्हरगांव में 20 नवंबर को विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।