मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में आज बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुये । बाल दिवस कार्यक्रम का प्रारंभ प्रश्नोत्तरी एवं विशेष कार्यक्रम से हुआ। कक्षा-11वी के छात्र श्री लकी राय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पं.जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और छात्रा सुश्री वैदेही पटले ने प्रश्नोत्तरी का संचालन किया । इस मौके पर कक्षा 7वी की छात्रा कुमारी रंजीता और अन्य छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
