मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, खाद की कमी के चलते किसानों को परेशानी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर जिले से खाद की कमी को लेकर शिकायतें आ रही है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। फिर भी शिवराज सरकार कहते हैं कि, कोई कमी नहीं है। प्रदेश का किसान परेशान हैं। किसान कभी खाद के लिए सोसाइटी के चक्कर काटता है, तो कभी प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे पानी शासकीय दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।