छिंदवाड़ा जिले में बादलों की आवाजाही देखने को मिली है। 24 घंटों में हवाओं का रुख परिवर्तित होने से एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। रविवार को सुबह तेज हवाओं के साथ गुलाबी ठंड का एहसास भी हुआ है। वहीं शाम ढलते ही ठंड की रफ्तार और तेज हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 18 नवंबर से पारा तेजी से नीचे गिरने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
