छिंदवाड़ा जिले में धान उपार्जन को लेकर शासन ने 28 नवंबर से खरीदी शुरू करने की तारीख तय कर ली है। इस संबंध में जबलपुर संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक भी सोमवार को जबलपुर में आयोजित की गई ।जिसमें धान की खरीदी 28 नवंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलाए जाने की तैयारी की गई है।