नवनिर्वाचित सरपंचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न अमरवाड़ा- मध्यप्रदेश पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर और एटीसी सिवनी के निर्देशन में मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में नवनिर्वाचित सरपंचों का तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इसी तारतम्य में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में भी आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। अलग अलग विषयो पर विभागों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षा विभाग से बीआरसी विनोद वर्मा ने , बाल विकास परियोजना से सुपरवाइजर श्रीमती सुभद्रा साहू ने भी योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण में नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके कार्य, उत्तरदायित्व, ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, बजट, ग्राम पंचायत की आय, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण,जल संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यक्तित्व विकास , सतत विकास के लक्ष्य, जीपीडीपी योजना, मनरेगा, बाल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन अर्चना कर प्रार्थना की गई। इस प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी श्री मेहबूब खान के मार्गदर्शन में तथा अमरवाड़ा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मेहरा के सहयोग से तथा पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान सिवनी के अनुभवी वरिष्ठ संकाय सदस्य श्री सी के चौबे ने बहुत अच्छा मार्गदर्शन दिया। जनपद पंचायत के मास्टर ट्रेनर्स पँचायत समन्वय अधिकारी श्री अशोक सराठिया, श्री रामता प्रसाद धुर्वे, पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स श्री राजेश तिवारी, श्री प्रवीण सक्सेना ने सभी को कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री नीलेश कंगाली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मेहरा, ईटीसी सिवनी से पधारे श्री सी के चौबे के विशेष आतिथ्य में समापन किया गया। प्रशिक्षण में देश की कुछ महत्वपूर्ण प्रगतिशील पंचायतों के प्रेरक वीडियो भी दिखाए गए। अंत मे सभी सरपंच प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए। प्रेरक गीत कर अंतिम दिवस का सत्र पूर्ण किया गया।