*सतपुड़ा साहित्य मंच अमरवाड़ा का पुनर्गठन* सतपुड़ा साहित्य मंच अमरवाड़ा के मुख्य व वरिष्ठ संरक्षक टी. आर. वर्मा 'नस्तर' की उपस्थिति में मंच का पुनर्गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष पद के लिए विनोद सनोडिया 'अंजान' उपाध्यक्ष के लिए मनीष जैन 'तारण' एवम् नीरज नेमा 'निर्भीक', कोषाध्यक्ष के लिए बसंत नेमा 'ऋतुराज' सचिव एवम् मीडिया प्रभारी राजेश तिवारी 'विप्लव' सहसचिव जय 'सांवरा' प्रचार मंत्री प्रमोद बेलवंशी 'प्रेम' को बनाया गया। सदस्यों में यशवंत वर्मा 'यश' कपिल साइलवार, रामकृष्ण नागवंशी, प्रदीप वर्मा, संदीप सोनी 'विद्यार्थी' बालकवि मार्तंड सिसोदिया को नियुक्त किया गया। सतपुड़ा साहित्य मंच के मार्गदर्शन के लिए सचेतक- प्रवीण सक्सेना 'मृदुल' मार्गदर्शक मंडल में एस.के.शर्मा, कृष्णकुमार नेमा 'त्यागी' भुवन सिंह 'धांसू' डॉ. आर. एन. झारिया, राजेंद्र नेमा 'नस्तर' प्रकाश कुमार गुरु, गजेंद्र सिंह सिसोदिया को मनोनीत किया गया। मनोनीत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को मुख्य संरक्षक टी आर वर्मा नस्तर द्वारा निरंतर साहित्य क्षेत्र में उन्नत कार्य करने हेतु सदस्यों को शपथ दिलवाई गई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित की।