कार्यवाही नहीं होने पर पूर्व विधायक से मिले ग्रामीण सौसर के घोघरीखापा पंचायत में हुई अतिरिक्त अनियमितता की जांच और दोषियों पर कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीण गुरुवार को पूर्व विधायक अजय चौरे से मिले और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया | ग्रामीण ने बताया कि बीते 2 माह से कलेक्टर से लेकर कमिश्नर तक शिकायते कर चुके हैं | आर्थिक अनियमितता के लिए दोषी रोजगार सहायक को निलंबित करने बीते माह ग्राम सभा में प्रस्ताव भी पारित किया गया | श्री चौरे ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में जिला प्रशासन को भेंट करेंगे | शिकायत में 2011 से पंचायत में आर्थिक अनियमितता होना बताते हुए इसके लिए रोजगार सहायक जो सहायक सचिव पद पर कार्यरत है को दोषी बताया गया | तालाब निर्माण यूटीशियन गार्डन नंदन फलोघान सीसी नाली निर्माण शांति धाम निर्माण पंढरी ग्राम में नाला विस्तारीकरण खेत तालाब निर्माण सड़क निर्माण मोक्षधाम में पौधारोपण कार्य का समावेश है
