करवंदे परिवार ने किया श्रीमद भागवत पुराण कथा का आयोजन विट्ठल मंदिर परिसर में किया जा रहा है कथा का आयोजन रामाकोना - ग्राम रामाकोना के विट्ठल मंदिर परिसर में करवंदे परिवार द्वारा श्रीमद भागवत पुराण कथा का आयोजन तिवारी महाराज के सुमधुर वाणी से कथा का वाचन किया जा रहा जो निरंतर सात दिवस रात्रि सात बजे से दस बजे तक किया जाएगा । स्वर्गीय केशवराव करवंदे एवं स्वर्गीय बंडू करवंदे की स्मृति में रखा गया है विगत दिवस पूर्व पुत्र की मूर्ति के तीसरे दिवस पिता की मूर्ति होंगे थी जिसमे करवंदे परिवार को दुखद परिस्थितियों का सामना करना पड़ा मृत आत्मा की शांति के लिए श्रीमद भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है । घर में पूजा अर्चना के उपरांत नगर भ्रमण कर कलश यात्रा निकाली गई व मंगलवार रात्रि सात बजे से कथा की शुरुआत की गई जिसमे ग्राम के विभिन्न लोगो ने हिस्सा लिया वही तिवारी महाराज ने कथा का महत्व बताते हुए कथा की शुरुआत की एवं ग्रामीणों से आग्रह किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर श्रीमद भागवत कथा का पुण्य लाभ अर्जित करे।
