मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में ठंड ने दस्तक दे चुकी है। जिससे आज से और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा आगामी 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। जिसके तहत आज से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञ विजय पराटकर का माने तो आज दिन के तापमान में 2 डिग्री पराग सकता है, तो वही रात के तापमान में 3 डिग्री पारा नीचे आ सकता है। जिसके साथ ही लोगों को ठंड से ठिठूरना पड़ सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।