मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में दीपावली के बाद अतिक्रमणकारियों पर शक्ति संदेश अधिकारियों ने पहले ही दे दिए थे। शुक्रवार को इसका असर भी देखने को मिला है। राजस्व और नगर निगम की टीम ने सुबह 7 बजे से ही शहर के मुख्य क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया था ।सबसे पहले जेल बगीचे में बनाए गए हाट बाजार पहुंचे। एसडीएम अतुल सिंह, नगर निगम कमिश्नर राहुल सिंह और ईई ईश्वर सिंह चंदेली ने अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाने के निर्देश दिए। 70लाख खर्च कर डेवलपमेंट करने के बाद भी दुकानदार फिर से सड़क पर दुकान लगा रहे थे। हटाने के आदेश के साथ ही मुनादी शुरू कर दी गई। दोपहर में सक्रिय हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को हटाना शुरू कर दिया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
