छिंदवाड़ा जिले में बच्चों को स्कूल ले जाने वाली बसों का निर्धारित मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा है। अब निजी स्कूलों की यह बसें मनमाने ढंग से स्कूलों में दौड़ रहे हैं। गुरुवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने जांच अभियान चलाकर फर्स्ट स्टेप स्कूल द्वारा संचालित बसों की जांच की। इसमें आरटीओ ने कहा कि अधिकतर बसें बिना परमिट के संचालित पाई गई है। इसमें 5 बसों को जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा कर दिया गया है।
