छिंदवाड़ा जिले में मिलावट से मुक्त और आगामी त्योहारों के चलते शहर समेत जिले के सभी मिठाई दुकानों की फ़ूड टीम द्वारा जांच की जा रही है। टीम ने चौरई और चांद में मिठाई दुकानों की जांच की। इस दौरान राजस्थान स्वीट्स, साई रेस्टारेन्ट, वैशाली राजस्थान स्वीट्स, नवीन स्वीट्स में खराब और पुरानी मिठाई मिली। टीम ने 15 किलो मिठाई को फिकवाई है। इसके अलावा अन्य दुकानों से जांच के लिए सैंपल जब्त किए हैं।
