मुख्यमंत्री के जन सेवा अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले में निवासरत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 22 अक्टूबर तक दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया है। इसी श्रृंखला में बुधवार को जनपद पंचायत छिंदवाड़ा और नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा के हितग्राहियों के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र छिंदवाड़ा के प्रांगण एवं जनपद पंचायत मोहखेड़ के हितग्राहियों के लिए जनपद पंचायत के सभाकक्ष में दिव्यांग चिन्हाकन शिविर लगाया गया है।
