जिले में यूरिया को लेकर हुए घोटाले के बीच में छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और दमोह जिले की सहकारी समितियों के लिए आवंटित यूरिया की खेप लगभग 890 टन यूरिया समितियों तक पहुंचाने से पहले गायब हो गया ।इसमें लगभग 215 टन यूरिया फर्जी तरीके से छिंदवाड़ा पहुंचा। मामलों में कृषि उपसंचालक ने गैरिया डीपीएमके फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर द्वारिका गुप्ता का लाइसेंस निरस्त कर दिया। अब यह यूरिया कृषि विभाग की निगरानी में किसानों को बांटा जाएगा।
