मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की छह नगरीय निकायों के चुनाव का परिणाम आज होना है ।सुबह 8बजे से चुनाव प्रक्रिया में ईवीएम के माध्यम से चुनाव मतगणना शुरू हो चुकी है ।और इसको लेकर दोनों ही पार्टियां अपनी नजर बनाए हुए हैं करीब दोपहर 12बजे तक दोनों ही पार्टियों की संकाय दूर हो जाएगी। बता दें कि जिले की छह नगर निकायों में पांढुर्णा, सौंसर, मोहगांव, जुन्नारदेव और दमोह समेत हर्रई के 27 सितंबर को हुए मतदान के बाद आज परिणाम आना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
