मौसम में बदलाव के साथ-साथ जिले में बादल छाए रहे हैं। इसी को लेकर मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिले में एक बार फिर बादलों की आवाजाही के साथ में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहें की संभावना है। कही- कहीं बूंदाबांदी तो कही अच्छी बारिश तो कहीं रिमझिम छिटपुट बारिश बने रहने की संभावना जताई गयी है। वही छिंदवाड़ा के अलावा जुन्नारदेव और दमोआ क्षेत्र में अच्छी बारिश भी दर्ज की गई है।
