स्वच्छता पखवाड़े पर किया गया आयोजन अमरवाड़ा- "स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़े के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत चिखली मुकासा में आज स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में अमरवाड़ा जनपद के अध्यक्ष नीलेश कंगाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच बादशाह उईके, स्वच्छ भारत मिशन के विकासखंड समन्वयक श्री उपेंद्र दुबे, एमआरपी राजेश तिवारी ने उपस्थित जनों को सम्बोधित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जानकारियां दिये। सभी सम्बोधनकर्ताओ के साथ स्वास्थ्य विभाग से सीएम सुभाष साहू ,ग्राम पंचायत सचिव बसंत वर्मा, रोजगार सहायक प्रभु दयाल राठौर ,ग्राम के शासकीय प्राथमिक शाला के तथा अन्य विद्यालयों के शिक्षक गण, विविध स्वच्छताग्राही साथीगण, अमरवाड़ा के अनुपम प्रगति शिक्षा समिति के सदस्यगण, ग्राम के निवासी तथा छात्र-छात्राओं ने मिलकर ग्राम पंचायत तथा शाला प्रांगण में साफ सफाई की। ग्राम में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया । नारे लगाकर लोगों को समझाइश दी गई। स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर लोगों को विभिन्न प्रकार से जागरूक किया गया। लगातार इस अभियान में अमरवाड़ा विकासखण्ड के विविध ग्रामो में स्वच्छता अभियान कार्य जारी है।