मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, लगातार हो रही बारिश के कारण टमाटर और गोबी की फसलों पर इन दिनों फंगस का प्रकोप अधिक देखने को मिल रहा है। जिसके कारण बाजारों में इन फसलों की आवक निरंतर कम होती जा रही है। जिसके कारण किसानों को भी इससे निजात पाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। और बाजारों में गोबी ,टमाटर के आसमान छूते भाव ने भी लोगों को खासा परेशान किया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।