जिले में लगातार बारिश का दौर भी चल रहा है, गुरुवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही है। वहीं शाम के बाद जिले में कई स्थानों पर रिमझिम बारिश व फव्वारा देखने को मिला है। इसी के साथ में ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम पारे में गिरावट भी देखने को मिले हैं। जिले में अधिकतम पारा 27 डिग्री दर्ज किया गया। सितंबर महीने में भी हो रही जोरदार बारिश से जिले में कुल औसत बारिश से 18.29 इंच ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।