जिले में सोमवार दोपहर के बाद से बारिश का दौर निरंतर जारी है। बीते करीब 18 घंटों से जिले में निरंतर बारिश का दौर चल ही रहा है। वही बंगाल की खाड़ी में नए वेदर सिस्टम के कारण एक बार फिर से हो बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते आगामी 2 से 3 दिन तक झमाझम बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
