मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि, जिले में काले बादलों का डेरा बना हुआ है। शनिवार रात से ही जिले भर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। इसी दौरान कई स्थानों पर रिमझिम बारिश के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई है ।जिसके चलते जिले में बीते 24 घंटों में 22.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, वहीं इधर मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों के लिए जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है जिसके चलते जिले में 65 मिलीमीटर से 204 मिलीमिनट तक बारिश हो सकती है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।