*छिंदवाड़ा- नरसिंहपुर मार्ग के बीच बनी पहाड़ियों से हो रहा है लगातार भूस्खलन* --NH विभाग की लापरवाही से कई दिनों तक बीच मार्गों पर ही पड़ा रहता है मलमा वाहन चालकों को निकलने में होती है भारी परेशानियां -पहाड़ियों के ऊपर से चट्टान के टुकड़े आकर गिर रहे हैं बीच मार्ग पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा छिंदवाड़ा - नरसिंहपुर NH 547 मार्ग पर अत्यधिक पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण व अत्यधिक पानी के रिसाव से सड़क के आसपास पहाड़ियों से कुछ चिन्हित मार्ग अमरवाड़ा से हर्रई कुडाली के बीच घाटी पर लगातार भूस्खलन देखने को मिल रहा है जिससे आए दिनो बीच मार्ग पर पहाड़ियों के ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर के टुकड़े बीच मार्ग पर कई दिनों तक पड़े रहते हैं जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जबकि एनएच विभाग द्वारा रोड के किनारे ना तो किसी भी प्रकार से रेलिंग वनाई गई है और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बेरीकेट लगाए गये हैं जिससे आए दिनों दुपहिया वाहनों दुर्घटनाएं होती रहती हैं व आवागमन में अवरोद पैदा होता है इस स्थिति को लेकर एन एच द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।