मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, आगामी दिनों में 17 अगस्त को होने वाले गोटमार मेले के आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पांढुर्णा और सावरगांव दोनों पक्षों को आमंत्रित कर मेला आयोजन के संबंध में सुझाव मांगे गए। बैठक में पुलिस प्रशासन एसडीएम तहसीलदार सहित सावरगांव और पाढुर्णा के जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद होकर अपनी राय रखकर चिकित्सा सुविधा पुख्ता करने की मांग की गई। इसी के साथ नागरिकों की राय लेकर मेला आयोजन की कार्य योजना बनाने का भरोसा दिलाया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।