मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा से इतवारी के बीच चलने वाली ट्रेन की स्पीड बढ़ाए जाने की तैयारियां की जा रही है। इसके लिए गुरुवार को छिंदवाड़ा से भंडारकुड और भीमालगोंडी से इतवारी के बीच स्पेशल ट्रेन से ट्रायल होगा। जानकारी के अनुसार वह ओएमएस ट्रायल रन स्पेशल ट्रेन से होगा। इसमें गुरुवार को सुबह 9 बजे से इतवारी से भीमालगोंडी के बीच सुबह 9 बजे स्पेशल ट्रेन 121 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
