मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के चौराहे के चंदनवाडा स्थित ओपन कैप में रखे रखे गए 26 करोड के गेहूं को अब तक कोई खरीददार नहीं मिला है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा निकाले गए टेंडर में खरीददारों के रुचि नहीं दिखाई हैं। हालात यह है कि अब तो यह अनाज पशु पक्षियों के खाने लायक भी नहीं बचा है ।सिवनी जिले में वर्ष 2020-21 में उपार्जित किए गए 46337.10 मैट्रिक टन गेहूं का भंडारण जून 2020 में चंदनवाड़ा के ओपन कैंप में किया था। जुलाई से नवंबर 2020 तक 31922.83 मैट्रिक टन गेहूं का उठाओ सिविल सप्लाई कर काॅरर्पोरेशन कर चुका था। 14414.27 मैट्रिक टन गेहूं ओपन कैप मे रखे-रखे सड गया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित की गई जांच दल ने 26 करोड़ की कीमत के इस अनाज को खाने योग्य नहीं पाया गया। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने इसे पोल्ट्री केटेगरी घोषित कर दिया घोषित कर बेचने के लिए टेंडर जारी किए थे। लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
