मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,इस साल जिले में सावन मास में बादल बहुत मेहरबान हो गए हैं वहीं वजह है। कि मानसून का सीजन खत्म होने के लगभग 50 दिन पहले ही जिले में औसत बारिश का कोटा पूरा कर दिया है। जिले में 2 दिनों से लगातार सावन माह में नदी नाले उफान पर चल रहे हैं ।वहीं चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिले में 1 जून से 30 सितंबर तक बारिश आंकी जाती है, जिसमें औसत बारिश 1059 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है। लेकिन इस साल सावन माह में ही बारिश ने यह एक नया आंकड़ा छू लिया है। जिले में सावन मास में ही 541 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
