मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मंगलवार को शांति समिति की बैठक में जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने भुजलिया और मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने का आह्वान किया है। जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आयोजन स्थल पर तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मोहरम पर्व रक्षाबंधन पूछ लिया एवं जन्माष्टमी का त्योहार आपसी समन्वय शालीन और शांति के साथ मनाए जाने कहां है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
