मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,खरीफ सीजन में इस साल किसानों को यूरिया के लिए दुगने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। कई किसानों को 300 रुपये की यूरिया की बोरी के साथ 200 रुपये का दहेज यानी अतिरिक्त सामान जबरन थमा जा रहा है। तो कहीं एक बोरी के दाम सीधे 400 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। किसानों की शिकायत के बाद अब हर खाद की दुकान पर कृषि विभाग के अमले के अधिकारी तैनात करने की तैयारी की जा रही है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।