मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिला पंचायत यानी गांव की सरकार अब कांग्रेस की होगी। तमाम जोड़-तोड़ और दावो के बीच शुक्रवार को अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के निर्वाचन में कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में भाजपा अध्यक्ष पद के कैंडिडेट को मोहताज रही है। यही वजह है कि कांग्रेस के संजय पुन्हार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के अमित सक्सेना के विरोध में भाजपा के संदीप मोहोड ने पर्चा भरा था। परिणाम आया तो कुल 25 में से अमित को 15 और संदीप के खाते में 9 वोट ही आए हैं। एक वोट निरस्त होने की स्थिति में कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर 6 वोट के अंतर से जीत हासिल की। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
