मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की 11 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को जिले की सौसर, पांढुर्णा, मोहखेड, जुन्नारदेव और चौरई में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें 5 जनपदों में से 4 में भाजपा और एक में कांग्रेस की सत्ता मिली। दूसरे चरण की प्रक्रिया के बाद जिले की 11 जनपदों में से 5 जनपद में कांग्रेस, 4 में भाजपा और दो भाजपा गोंडवाना गठबंधन के अध्यक्ष बने। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
