मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मानसून की लगातार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। और जिले के अधिकतर जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ गया है ।जिले में अब तक 778.2 मीमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। वही गत वर्ष में इसी अवधि तक 462.5मीमी बारिश दर्ज की जा चुकी थी इस साल सबसे ज्यादा 1260 विकासखंड में देखने को मिली है जहां पर 1426.2 मीमी तो वही मोहखेड में 1031.7 मीमी बारिश दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो एक साथ चार वेदर सिस्टम सक्रिय होने के कारण आगामी दिनों में जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम बारिश की संभावना जताई जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सकते हैं।