मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों गरज चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की जा रहे हैं। रविवार की शाम को जिला मुख्यालय सहित जिले के अनेक हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। इसी दौरान महज 2 घंटों में बारिश सौंसर के आसपास के हिस्सों में और नदी नालों में उफान ला दिया है। गरज चमक के साथ हो रही बारिश ने लोगों को भी खासा परेशान किया है। यातायात में भी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।