मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल बानी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों इंद्र भगवान मेहरबान नजर आना है। और मौसम की मानसून बारिश पूरी के तरीके से एक्टिव हो गया है। बादलों की मेहरबानी से जिले में लगातार बीते 2 दिनों से बारिश लगातार हो रही है। वहीं गुरुवार को जिले में अधिकांश भागों में जोरदार बारिश देखने को मिली है। साथ ही नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओ मे एक दम्पति और बैल की मौत की घटनाएं भी सामने आए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।