मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 8 जुलाई को होगा। बुधवार को इन क्षेत्रों में चुनाव का शोरगुल थम गया है। अब मतदाताओं की बारी है। 8 जुलाई को होने वाली इस पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। तीसरे चरण में जिले की जनपद पंचायत तो मोहखेड, जुन्नारदेव और चौरई की 263 ग्राम पंचायतों और 4 हजार 104 वालों के लिए 716 मतदान केंद्रों के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।