मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदाता शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले की चार जनपद पंचायत सौसर, पांढुर्णा, परासिया और बिछुआ में मतदाता पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान करेंगे। जिसमें कुल 4 लाख28 हजार 82 मतदाता 797 मतदान केंद्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
