जनता का आर्शीवाद मेरे लिए सबसे बड़ा धन है - सुमन पातुरकर रामाकोना । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में रूझाने लगे है। कोई विकास का दावा कर रहा है तो कोई मतदाताओं को भरमाने वायदों को पुलिंदा खोल रहा है। सौंसर ब्लाक में इस समय सर्वाधिक चर्चित जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 23 का चुनाव है। आरक्षण में मुक्त जिला पंचायत के सदस्य के इस क्षेत्र में राजनीतिक दलों की और धनबल व बाहुबल के साथ उतरे प्रत्याषियों की बीच एक महिला सुमन दिनकर पातुकर चुनाव मैदान में है। राजनीति दलों के प्रत्याशी धनबल का प्रदर्षन अपने प्रचार व जनसंपर्क अभियान में कर रहे है लेकिन सुमन पातुकर प्रत्येक्ष मतदाओं से संपर्क कर सात साल के जनपद सदस्य के कार्यकाल में रामाकोना में किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रख कर जिला पंचायत क्षेत्र में इसी तहर विकास कार्य करने व मतदाओं के साथ जीवंत संपर्क बनाए रखने की बात कह रही है। सुमन पातुरकर आत्मविश्वास के साथ मतदाओं से बात करते हुए कहती है कि किसी राजनीतिक दल में नहीं होने के बावूजद रामाकोना में जनपद सदस्य के निधी और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी मांग रख कर जुटाई गई राशि से किए गए विकास कार्य सबके सामने है। इन विकास कार्यों की गुणवत्ता व जनउपयोगिता इन दिनों मतदाताओं के बीच चर्चा में है। सुमन पातुकर को महिलाओं को सर्वाधिक समर्थन मिल रहा है। सुमन पातुरकर मतदाताओं से कहती है कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो 24 घंटे जनता की सेवा और उनके अपेक्षानुरूप जनसेवा करने वाला होना चाहिए। धनबल व बाहुबल के बल पर चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी जनता को भूल जाता है जबकि मेरे द्वारा जनपद के सात साल तक मतदाओं से सीधा संपर्क बना रहा है। जनसमस्याओं को प्रशासन के सामने रखकर उसे पुरा करने आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों से सामना लिया है। जनता ही मेरे लिए सबकुछ है, जनता का आर्शीवाद ही मेरा सबसे बड़ा धन है तो जनता द्वारा मुझ पर किया जानेवाला विश्वास ही मेरी पूंजी है।
