मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, देश सेवा में शहीद जवान को दो मासूम बेटियों ने मुखाग्नि दी। तो पूरा गांव रो पड़ा। छिंदवाड़ा जिले के रोहना के भारत यदुवंशी जम्मू के दुर्गमूला में 16 जून को आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे ।भारत का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में उनके ही खेत में किया गया। सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। मासूम बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
