मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता डिमांड के आधार पर बीते साल की तुलना में पर्याप्त है। लेकिन पोटाश के लिए किसानों को मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि अगले दो दिनों में जिले में एक रैंक पोटाश की उपलब्ध हो जाना बताया जा रहा है। इसी के साथ जिले में खुले बाजारों में खाद की उपलब्धता डिमांड आधारित बनी हुई है। लेकिन समितियों में सप्लाई प्रभावित होने से और नगद में खाद की बिक्री के आदेश नहीं होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।