मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल उगाने के माध्यम से बता रहे हैं कि, नगरीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। सुबह 10:30 बजे से नामांकन पत्रों को भरने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारी को सुबह 10 बजे से कार्यालय में मौजूद रहने की हिदायत दी गई है। महापौर सहित पार्षदों के लिए होने वाले नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट के पांच कक्षाओं में संपन्न की जाएगी। जिसके लिए अलग-अलग ट्रेनिंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
