मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, नौतपा के बाद टेंपरेचर का टॉर्चर लगातार जारी है। लगातार गर्म हवाओं के चलते लू की स्थिति बनी हुई है ।वहीं रात में उमस बैचयणी बढा रही है। जिसके चलते कूलर और पंखे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। तापमान में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। लेकिन तपन कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को 39 से 40 डिग्री रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटों में प्री-मानसून की दस्तक की संभावना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।